Thursday 21 September 2017

JioFi हुई 1000 रुपए सस्ती, अब मिल रही सिर्फ 999 रुपए में

JioFi हुई 1000 रुपए सस्ती, अब मिल रही सिर्फ 999 रुपए में

JioFi हुई 1000 रुपए सस्ती, अब मिल रही सिर्फ 999 रुपए में
JioFi हुई 1000 रुपए सस्ती, अब मिल रही सिर्फ 999 रुपए में
 
"JioFi हुई 1000 रुपए सस्ती, अब मिल रही सिर्फ 999 रुपए में ".
रिलायंस जियो की तरफ से इस त्योहारी सीजन में एक खास ऑफर शुरू किया गया है। कंपनी ने इसे जियोफाई फेस्टिव ऑफर (JIO-FI Festive Offer) नाम दिया है। जियोफाई की मदद से वो लोग भी 4जी डेटा और कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं, जिनके पास सिर्फ 2जी या 3जी डिवाइस है। कंपनी का यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है, जो देश के अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल लाइफ से जोड़ने के लिए लाया गया है।

सिर्फ 999 रुपए का है ऑफर कंपनी के इस ऑफर के तहत सिर्फ 999 रुपए में जियो फाई दिया जा रहा है। यह ऑफर 20 सितंबर से शुरू हुआ है। जियोफाई का ये ऑफर 30 सितंबर को खत्म होगा। आपको बता दें कि अभी तक जियो का यह डिवाइस 1999 रुपए में बिक रहा था। यानी अगर इस त्योहारी सीजन में आप यह डिवाइस खरीदते हैं तो आपको 1000 रुपए का तगड़ा फायदा होगा।

जियो ने Wifi डिवाइस की कीमत में कटौती कर दी है। 1999 रुपए की जियोफाई अब सिर्फ 999 रुपए में मिल रही है। कंपनी ने कटौती का ऑफिशियल अनाउंटमेंट कर दिया है। लेकिन ये ऑफर 20 से 30 सितंबर तक के लिए ही है। फेस्टिव सेलिब्रेशन के नाम से आए इस ऑफर में अगर आप 20 से 30 सितंबर तक जियो फाई लेते हैं तो आपको सिर्फ 999 रुपए देने होंगे। कंपनी की वेबसाइट और रिटेल स्टोर से आप इसे खरीद सकते हैं। जियो ने इस डिवाइस को 2329 रुपए में लॉन्च किया था। बाद में इसकी कीमत 1999 रुपए कर दी गई थी। अब जियो ने फिर इसकी प्राइस घटा दी है।

खरीदना होगी जियो सिम
अगर आप इस डिवाइस को खरीदते हैं, तो आपको सिम के साथ ही जियो का डाटा प्लान लेना होगा। ये वही प्लान होंगे जो जियो सिम के लिए उपलब्ध हैं। जिसमें 309 रुपए का रिचार्ज करवाकर 56 दिन तक हर दिन 1GB का यूज के लिए कर सकते हैं।

1999 रुपए की जियोफाई पर मिल रहा था 6 महीने फ्री डाटा
पहले 1999 रुपए के वाईफाई के साथ 6 महीने का डाटा फ्री दिया जा रहा था। लेकिन अब जियो इस डिवाइस पर ऐसा कोई ऑफर नहीं दे रही है।
 
 

No comments:

Post a Comment